सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग की इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता, जेपी हाउस ने जीता विजेता कप

हजारीबाग : सुरेखा प्रकाश पब्लिक स्कूल में जूनियर वर्ग के छात्रों के लिए इंटर हाउस क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस बौद्धिक प्रतियोगिता में गांधी हाउस, टैगोर हाउस, सुभाष हाउस और जेपी हाउस के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रों ने सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बाद जेपी हाउस के छात्रों ने 136 अंक प्राप्त कर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया और विजेता कप पर कब्जा जमाया। विद्यालय की प्राचार्या रीना पांडे ने जेपी हाउस के छात्रों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमृता मैसी, प्रशांत कुमार मिश्रा, अजित कुमार पांडे, शंकर सिंह, लता कुमारी, प्रमिला कुमारी, फरहद जहान, आशीष कुमार पांडे, अमित कुमार एवं आशुतोष कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

समापन अवसर पर प्राचार्या द्वारा सभी प्रतिभागी छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से विद्यालय परिसर में शैक्षणिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर : अमित सिंह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.