उपायुक्त ने 100 एवं 500 मिट्रिक टन वाले गोदामों के निर्माण सम्बंधित महत्वपूर्ण बैठक

गिरिडीह : गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव नेउपायुक्त कार्यालय में 100 एवं 500 मिट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों के निर्माण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक की।  बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि 100 मिट्रिक टन एवं 500 मिट्रिक टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण कार्य पारदर्शिता और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।  संबंधित अभियंताओं को नियमित स्थल निरीक्षण कर  जाँच व कार्य प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया । बैठक के दौरान निर्माण स्थलों की वर्तमान स्थिति, भूमि उपलब्धता, स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति एवं वित्तीय प्रावधानों की समीक्षा भी की गई। 

जिन स्थलों पर निर्माण कार्य  की शुरुआत हो चुकी है, वहां निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, 
और जहां किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही है, उसे शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। उपायुक्त ने कहा कि इन गोदामों के निर्माण से खाद्यान्न भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। इससे किसानों एवं लाभुकों को समय पर अनाज उपलब्ध कराना संभव होगा और भंडारण के दौरान होने वाली नुकसान में भी कमी आएगी।  इस आवश्यक बैठक में गिरिडीह जिला उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी अश्विनी ओझा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

रिपोर्टर : अमित कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.