होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मानने को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित।

विष्णुगढ़ : प्रखंड के थाना परिसर में शुक्रवार को होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मानने को लेकर  विष्णुगढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सपन कुमार महथा तथा संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने किया। बैठक में रंगों का त्यौहार होली को शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने का संकल्प लिया गया।बैठक में विधि व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया। इसके अलावा होली त्यौहार के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए शर्तों का ढृढ़तापूर्वक अनुपालन करने का वादा किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी सपन कुमार महथा ने कहा कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चा चोरी के अफवाहओं पर ध्यान ना दें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो इसकी सूचना थाने को दें। किसी भी व्यक्ति को मारपीट ना करें तथा कानून को अपने हाथ में नहीं लेने की अपील किए।बैठक में मुख्य रूप से मध्य जिला परिषद सदस्य शेख तैयब,आजसू प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार मंडल, शंभू लाल यादव ,चेडरा मुखिया निर्मल कुमार , गोबिंद शर्मा , विशेश्वर प्रसाद स्वर्णकार , कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी ,दिलेर आजाद ,खलील अंसारी ,राजू श्रीवास्तव,शैलेन्द्र कुमार सिंह, सारुकुदर मुखिया उत्तम महतो,सुरेश महतो, बच्चन राम मेहता,कोलेवर महतो, छोटी शर्मा, विपिन सिंहा,नन्हकू महतो, शाहिद अंसारी, समाजसेवी रफीक आलम,गंगाधर महतो,समेत काफी संख्या में दोनों समुदाय के लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.