मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, सैकड़ों ग्रामीण हुए शामिल

चतरा : लावालौंग प्रखंड के  कटिया पंचायत के करमा गांव में मुखिया मिसी देवी के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन उनके निवास स्थान पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुखिया मिसी देवी, समाजसेवी सह  मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे एवं उपमुखिया मनोज यादव के संयुक्त प्रयास से किया गया। समारोह में पंचायत के विभिन्न गांवों से लगभग पाँच सौ की संख्या में पुरुष एवं महिलाएं शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली गीतों और धुनों पर ग्रामीणों ने जमकर नृत्य किया, जिससे पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे ने सभी ग्रामीणों को संबोधित करते   शांति, सौहार्द और आपसी सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का पर्व है, जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। मौके पर दीपक ठाकुर, अमन प्रधान, सूरज साव, कैलाश साव, विनोद यादव, अशोक यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो. साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.