बरही में होली के त्योहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का संकल्प

 हजारीबाग : बरही थाना परिसर में होली के त्योहार को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। एसडीओ जोहान त्रिपाठी और एसडीपीओ अजीत कुमार बिस्कल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में होली के त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता के साथ मनाने पर जोर दिया गया।

एसडीओ जोहान त्रिपाठी ने कहा कि होली के दौरान अपील की जाएगी कि त्योहार को शांतिपूर्ण और जिम्मेदारी से मनाया जाए। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहने का आग्रह किया। एसडीपीओ अजीत कुमार बिस्कल ने कहा कि होली के दौरान अपील की जाएगी कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी और उन्हें चेतावनी दी जाएगी।

बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि त्योहार के दौरान संतोषजनक व्यवस्था के लिए तुरंत सूचना पुलिस को देनी होगी।

बैठक में जिप उपाध्यक्ष किशन यादव, प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील अर्जुन साव, मो. कयूम, राजसिंह चौहान, जेकेसीबीएस नेता कृष्णा यादव, परमेश्वर यादव, धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद, करियातपुर के मनोज कुमार, केन्द्रीय मुखिया प्रतिनिधि विशेष्वर यादव, भाजपा युवा नेता मो. तनवीर, डॉमन यादव, दुलाल मुखिया मो. बेलाल, बरसोत के मुख्य मुखिया विगुधारी महता, मो. तौकीर रजा, हिंदुस्तान तसलीम, पैंस प्रतिनिधि मो. सदरिग, अफरार निश्कर्ष संतोष सिंह, राबवल्लभ यादव, हिंदे सिंह, रिजवान अली, गुलाम मुस्तफा, सागर चंदेलिया, सिकंदर कुमार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : राहुल राणा 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.