एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी, बसरिया में होली मिलन समारोह संपन्न
चौपारण : चौपारण प्रखंड अंतर्गत बसरिया स्थित एनवाईएस इंटरनेशनल एकेडमी में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में रंगों की फुहार, बच्चों की खिलखिलाहट और आपसी प्रेम-सौहार्द ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत होली के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को होली से जुड़ी पौराणिक कथाओं और इसके सामाजिक संदेश की जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर भाईचारे और एकता का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रिंसिपल दीपशिखा मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने की प्रेरणा दी। उनके कुशल मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच के कारण विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उत्कृष्ट ढंग से आयोजित होते हैं। शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उनके नेतृत्व और समर्पण की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी ने मिलकर प्रेम, एकता और खुशियों के साथ होली का आनंद लिया।
रिपोर्टर : अमित सिंह

No Previous Comments found.