दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय का पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण संपन्न
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय (बी.एड) सत्र -2024–26 का पाँच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण 2 मार्च 2026 (सोमवार) को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षुओं ने नन्दनकानन प्राणी उद्यान, श्री जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क सूर्य मंदिर, पिपली, धौलीगिरि, खण्डगिरी गुफाएं, उदयगिरी गुफाएं, लिंगराज मंदिर एवं ओडिशा राज्य संग्रहालय का शैक्षणिक अवलोकन किया तथा समुद्र तट का आनंद लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में कहा कि यह भ्रमण केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि पुस्तकों से प्राप्त ज्ञान तब और सशक्त हो जाता है, जब विद्यार्थी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को प्रत्यक्ष रूप से देखते और समझते हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों के अवलोकन से प्रशिक्षुओं को भारत की समृद्ध विरासत, स्थापत्य कला, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं की गहन जानकारी प्राप्त हुई है। यह अनुभव उनके व्यक्तित्व विकास तथा भावी शिक्षक जीवन में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। अंत में प्राचार्य जी ने सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण सहित बी.एड के सभी प्रशिक्षुओं को शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाने में प्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। भ्रमण के दौरान उपस्थित रहने वालों में से सहायक प्राध्यापकगण डॉ. ओंमकारनाथ शर्मा, डॉ. सतीश चन्द्र यादव, सरोज कुमारी श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, भुवनेश्वर कुमार महतो, शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीति पूनम हेंब्रम एवं सभी प्रशिक्षु छात्र-छात्राएं शामिल थे।।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा
No Previous Comments found.