आवास निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक प्रखंड कार्यालय में किया गया
लावालौंग : प्रखंड कार्यालय के कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती की अध्यक्षता में पूर्णतः आवास निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। यह बैठक उपायुक्त के ज्ञापांक 384/,6 मार्च 2026 के आलोक में 11 मार्च से 20 मार्च के बीच आवास पूर्णता हेतु विशेष अभियान चलाने के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई । बैठक में अबुआ आवास 2023-24 में तृतीय किस्त भुगतान , अबुआ आवास 2024-25 में कुल तृतीय किस्त भुगतान होने के बावजूद भी आवास पूर्ण को लेकर लंबित है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री आवास योजना , पीएम जन मन में किस्त भुगतान के विरुद्ध आवास लंबित है।
इन आवासों को पूर्ण करने को लेकर क्रमवार प्रखंड विकास पदाधिकारी लावालौंग द्वारा लंबित रहने के कारणों की विस्तृत समीक्षा की गई । बैठक में उपस्थित मुखिया,प्रखंड स्तर के पर्यवेक्षक,पंचायत सचिव और पंचायत सहायक के साथ लंबित आवासों को कैसे पूर्ण किया जाए इसपर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई।
इस आलोक में पंचायत सचिव,पंचायत सहायक,ग्राम रोजगार सेवक और पर्यवेक्षक के बीच आवास का भौतिक निरीक्षण कर उन्हें पूर्ण करने हेतु लंबित आवासों के साथ टैग किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि आवास दिवस के दौरान पूर्ण हुए आवासों का गृह प्रवेश करने हेतु सभी मुखिया और पंचायत सचिव आवश्यक तैयारी कर लेंगे।बैठक में प्रखंड समन्वयक आवास, प्रखंड समन्वयक 15वे वित,प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षक,सभी मुखियाजी, सभी पंचायत सचिव ,एवं पंचायत सहायक उपस्थित थे। इस बैठक समाप्त कर कटिया मुखिया प्रतिनिधि मिथलेश चौबे के साथ कटिया, कर्मा तथा टूनगुन डोर टू डोर लाभुक के घर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी विपिन भारती ने पहुंच कर जल्द आवास पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि समय पर आवास पूर्ण नहीं हुई तो दी हुई राशि वापस कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
रिपोर्टर : मो. साजिद

No Previous Comments found.