तेजतर्रार अधिकारी दीपक कुमार सिंह बने बड़कागांव थाना प्रभारी, कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं
हजारीबाग : चौपारण के पूर्व थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को बड़कागांव थाना का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी तेजतर्रार, अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। दीपक कुमार सिंह अपनी सख्त प्रशासनिक छवि और बेहतर नेतृत्व क्षमता के लिए पुलिस विभाग के साथ-साथ आमजनों के बीच भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। चौपारण में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण के लिए कई प्रभावी कदम उठाए, जिसकी सराहना स्थानीय लोगों ने भी की।
बड़कागांव थाना प्रभारी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी से क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि वे अपनी कार्यशैली से यहां भी कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे।
रिपोर्टर : अमित सिंह
No Previous Comments found.