लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

लेस्लीगंज : आगामी रामनवमी, ईद एवं सरहुल पूजा के मद्देनजर रविवार को लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बजरंगी प्रसाद सोनी ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम ने किया। बैठक में विभिन्न समुदायों के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड भर से रामनवमी पूजा समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि सभी लोग अपने-अपने त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के वातावरण में मनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसमें आम जनता का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जुलूस और धार्मिक आयोजनों के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा और इसका सख्ती से पालन कराया जाएगा।
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा सनातन धर्म के केंद्रीय संरक्षक आकाश सिंह ने किया बैठक में सांसद प्रतिनिधि विनोद राम विधायक प्रतिनिधि महेश यादव पूर्वी जिला परिषद सदस्य विजय राम,समाजसेवी तारकेश्वर पासवान धावाडीह मुखिया रिंकी यादव,मंजू देवी,गुड्डू पासवान,शैलेश सिंह,एसआई विक्रम शील,एसआई मो.नईम, एएसआई रामानंद प्रसाद अजय कुमार हरेंद्र प्रसाद, बृजमोहन सिंह,पंसस कामेश यादव,कृपाल सिंह सोना देवी मनीष यादव कामेश सिंह चेरो,राजू सिंह विश्वनाथ राम,महेंद्र यादव के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.