विधायक निसात आलम ने झारखंड विधानसभा में उठाया ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र में बिजली नहीं पहुंचने का मामला

साहेबगंज :  ग्रामीण सुदूरवर्ती क्षेत्र में बिजली नहीं पहुंचने को लेकर पाकुड विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने बुधवार को झारखंड विधानसभा में गंभीरता से मामला उठाया जानकारी के अनुसार साहिबगंज जिले के विभिन्न  सुदूरवर्ती गांव में बिजली अब तक नहीं पहुंचने से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आज भी काफी परेशानियों के सामना करना पड़ता है   झारखंड विधानसभा में उठाया इसके बाद विभागीय मंत्री ने सदन में बताया कि उपायुक्त साहिबगंज के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिन गांवों में बिजली अब तक नहीं पहुंची है वित्तीय वर्ष 2027 में प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचा दी जाएगी मुख्यमंत्री उज्जवल झारखंड योजना के तहत युद्ध स्तर पर ग्रामीण क्षेत्र में काम चल रहा है लगातार इसका मॉनिटरिंग भी की जा रही है अगले वित्तीय वर्ष में इन गांव में बिजली पहुंचा दिया जाएगा विधायक निसात आलम ने बताया कि सरकार की विभागीय मंत्री ने कार्य में प्रगति के साथ-साथ जल्द विद्युतीकरण का कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है हम लोग इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और जिन गांवों में बिजली नहीं पहुंची है वहां हम लोग पहुंचाने का प्रयास करेंगे विधायक निसात आलम ने कहा कि क्षेत्र का जो भी जरूरी मुद्दा होगा हम उसे विधानसभा में उठते हैं सरकार को संज्ञान में लाते हैं और उसका समाधान सरकार करती है

रिपोर्टर : संतोष शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.