बंडासिंगा मोड़ से डीजे लदा पिकअप वैन चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बरकट्ठा :  गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंडासिंगा मोड़ से डीजे से लदा पिकअप वैन चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बेलकप्पी निवासी जितेंद्र पासवान पिता स्व. नंद किशोर पासवान ने गोरहर थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि बीती रात उन्होंने अपनी पिकअप वैन को अनिल पांडेय के मकान के बाहर खड़ा किया था। आसाराम सीसीटीवी फुटेज में देखा कि बुधवार देर रात करीब 12:53 बजे के बाद किसी अज्ञात चोर ने वाहन को चोरी कर लिया। सुबह होने पर आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि गाड़ी गायब है।

पीड़ित ने बताया कि पिकअप वैन (संख्या JH 02 Q 8266) में डीजे सिस्टम के साथ दो जेनरेटर भी लदे हुए थे। काफी खोजबीन के बावजूद वाहन का कोई सुराग नहीं मिल सका।
मिले आवेदन पर गोरहर थाना  पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.