उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न.
पाकुड़ : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कारा सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, काराधीक्षक, संबंधित विभागीय पदाधिकारी ने भाग लिया, बैठक में काराधीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को अंचलाधिकारी, पाकुड़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं डीएसपी के नेतृत्व में मंडल कारा, पाकुड़ में औचक छापेमारी एवं तलाशी अभियान चलाया गया,जिसमें कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, इस पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त करते हुए नियमित रूप से औचक छापेमारी एवं तलाशी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए, साथ ही काराधीक्षक को अपने स्तर से साप्ताहिक तलाशी अभियान संचालित करने एवं उसका प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि दिनांक 18 मार्च 2026 को गरीब कैदियों को सहायता योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय एंपावर्ड कमिटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संबंधित सभी सदस्य उपस्थित थे। पात्र लाभार्थी बंदी नहीं मिलने के कारण अग्रेतर कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जैसे ही योजना के अंतर्गत पात्र बंदी की पहचान हो, तत्काल एंपावर्ड कमिटी की बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, पात्र बंदी शून्य रहने की स्थिति में भी कमिटी की नियमित बैठक आयोजित की जाए, उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि कारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए नियमित औचक निरीक्षण, सतर्क निगरानी एवं संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवांछनीय गतिविधि को समय रहते रोका जा सके.
रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी
No Previous Comments found.