उपायुक्त ने एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर की समीक्षा बैठक

पाकुड़ : उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की, बैठक के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने निर्देश दिया कि जिले के सभी विद्यालयों में 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग की बच्चियों का शत-प्रतिशत एचपीवी टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए, इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में एक नोडल शिक्षक नियुक्त करने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक प्रखंड में एक नोडल पदाधिकारी नामित करने का निर्देश दिया गया, ताकि शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बच्चियों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि टीकाकरण केवल जिला अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की प्रतिकूल घटना की स्थिति में त्वरित प्रबंधन संभव हो सके, बैठक में 30 मार्च को आयोजित होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम की भी जानकारी दी गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए, ताकि आमजन के बीच इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य अभियान की व्यापक जानकारी पहुंचाई जा सके,

सिविल सर्जन डॉ सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन विश्व के 162 देशों में सफलतापूर्वक दी जा रही है। यह पूर्णतः सुरक्षित है तथा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई है। बैठक में सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शिक्षकों, सभी प्रोग्राम ऑफिसर एवं प्रोग्राम मैनेजर जुड़े रहे.

रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.