दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय बनासो में शोक सभा का आयोजन
विष्णुगढ़ : प्रखंड के बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया। यह सभा महाविद्यालय के आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्रा के पिताजी स्वर्गीय शिव शंकर मिश्रा के निधन पर आयोजित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के सभी सहायक प्राध्यापकगण एवं प्रशिक्षुओं ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दूरभाष के माध्यम से शोकाकुल परिवार से संपर्क कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य दें। साथ ही डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्रा को ढांढस बंधाते हुए महाविद्यालय परिवार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बताया गया कि स्वर्गीय शिव शंकर मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और उनका इलाज धनबाद के अस्पताल से चल रहा था। इस दौरान उनके आवास पर उनका निधन हो गया। वे गिरिडीह जिले के डोरंडा निवासी थे तथा उनकी आयु लगभग 75 वर्ष थी। उनके निधन से महाविद्यालय में शोक की लहर है। इस कारण महाविद्यालय में एक दिन के लिए सभी कक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। शोक सभा में महाविद्यालय के सचिव गौरव पटेल, प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी, नरेश कुमार मिश्रा,आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्रा, विभागाध्यक्ष बबली कुमारी, सहायक प्राध्यापक डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, डॉ. सतीश चंद यादव, अशोक कुमार झा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार बर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती, सीमा, अजीत कुमार, भुवनेश्वर कुमार महतो, संतोष कुमार, विनोद कुमार, धर्मनाथ महतो, सौरभ सुमन, प्रीती पूनम हेमब्रम, आज़ाद, नाज़रा, सुनीता सहित सभी सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं डी.एल.एड. एवं बी.एड. सत्र 2025–27 के प्रशिक्षु उपस्थित रहे और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रिपोर्टर : संदीप मिश्रा


No Previous Comments found.