ठाकुरवाडी मंदिर परिसर में होगा मंच और कमरा निर्माण
नीलांबर पितांबरपुर : लेस्लीगंज सशस्त्र पुलिस वाहिनी मुख्यालय के निकट अवस्थित कोटखास श्री राम जानकी ठाकुरवाडी मंदिर परिसर में मंच ,कमरा और शौचालय निर्माण के आधारशिला रखा गया .युवा समाजसेवी सोनू सिंह के प्रतिनिधि नगीना सिंह वह पप्पू सिंह ने मंच निर्माण ,भाजपा नेता वरुण तिवारी की ओर से कमरा निर्माण और आकाश सिंह के द्वारा शौचालय निर्माण की संयुक्त रूप से नारियल फोड़ और पूजा अर्चना कर आधारशिला रखा गया. श्री राम जानकी मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण प्रसाद ने कहा कि युवा समाजसेवी सोनू सिंह ने मंच निर्माण , भाजपा नेता वरुण तिवारी की ओर से दादा स्वर्गीय राम बल्लभ तिवारी और दादी स्वर्गीय विमला देवी की स्मृति में एक कमरा निर्माण और युवा समाजसेवी आकाश सिंह के द्वारा दादा स्वर्गीय बालमुकुंद सिंह की याद में शौचालय निर्माण की जो आधारशिला रखी है उसके लिए वह समिति की ओर से सभी का आभार प्रकट करते हैं . समिति के मुख्य संरक्षक और सनातन धर्म सभा के केंद्रीय अध्यक्ष अजीत तिवारी ने कहा कि आने वाले दो वर्ष के अंदर इस मंदिर का विकास पूर्ण रूप से करने की योजना है . मंदिर परिसर में मंच, कमरा, शौचालय के साथ-साथ विवाह मंडप भी बनाया जाएगा .जिससे श्री राम जानकी मंदिर परिसर में प्रत्येक सनातनी विवाह समारोह को संपन्न कर सके. साथ-साथ अन्य धार्मिक आयोजन भी होता रहेगा. आधारशिला कार्यक्रम में युवा नेता रूद्र शुक्ला, संरक्षक जयराम तिवारी , मंदिर समिति के उपाध्यक्ष डॉ नीरज प्रसाद सचिव अवध किशोर राय उर्फ राजू राय ,संरक्षक संदीप प्रसाद, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश प्रसाद व उपकोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह समेत सनातन धर्म सभा के राम प्रकाश, संरक्षक बालकेश पासवान, मुनेंद्र नाथ दुबे, संजीत सिंह ,चंदन दुबे आदि उपस्थित थे .इसके पूर्व पुजारी भोलू मिश्रा जी के द्वारा मंत्रोचार कर निर्माण कार्य आधारशिला कार्यक्रम को संपन्न कराया गया.
रिपोर्टर : अवध किशोर राय


No Previous Comments found.