लोहरदगा में विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी

लोहरदगा : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लोहरदगा के तत्वावधान में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर महिलाएं उपस्थित रहीं और अपने अधिकारों व कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्राप्त की।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण, भूमि विवाद, तथा निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। ग्रामीणों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बैनर के साथ रैली भी निकाली गई और गांव-गांव जाकर कानूनी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया। शिविर में मौजूद लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने में मदद मिलती है।
इस अवसर पर प्राधिकरण के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर : नेहाल अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.