लोहरदगा में भ्रष्टाचार के खिलाफ 26 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस
लोहरदगा : जिले में कथित भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर 26 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को पावरगंज स्थित होटल केतकी पैलेस में बैठक आयोजित कर रणनीति तय की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 2 बजे आयोजित होगी, जिसमें संबंधित विभाग से जुड़े कथित घोटाले और अनियमितताओं के दस्तावेजी प्रमाण सार्वजनिक किए जाएंगे। आयोजकों का दावा है कि सरकारी राशि के दुरुपयोग और गबन से जुड़े प्रमाणित दस्तावेज प्रेस के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे आम जनता के सामने सच्चाई लाई जा सके।
सुचना अधिकार मंच के केंद्रीय सचिव शकील अख्तर ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को पूर्व में प्रमाणित दस्तावेज सौंपे जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है और जिम्मेदार अधिकारी अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन की ओर से धरना-प्रदर्शन जैसे कदम भी उठाए जाएंगे।बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप राणा, भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के उपाध्यक्ष एजाज अख्तर, संजय विश्वकर्मा और सुनील राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह प्रेस कॉन्फ्रेंस हमर अधिकार मंच एवं भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जाएगी, जिसमें मीडिया को दस्तावेजी साक्ष्य भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद

No Previous Comments found.