अनियंत्रित मोटरसाइकिल चालक का सड़क दुर्घटना में मौत

हज़ारीबाग : बरकट्ठा थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया बाजार महादेव धाम के समीप प्रभु यादव पिता स्वर्गीय गणेश यादव उम्र करीब 30 वर्ष जो अपने मोटरसाइकिल से पचपेड़ी से कटिया होते हुए जातघघरा जा रहे थे  कटिया बाजार महादेव धाम के पास पहुंचे कि अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिए जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई,घटना की जानकारी राहगीरों को सुबह में पता चली उसके बाद घटना की जानकारी बरकट्ठा थाना को दी गई ,सूचना मिलते ही बरकट्ठा थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बरही भेज दिया,समाचार लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा बरकट्ठा थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था ,इस संबंध में बरकट्ठा थाना पुलिस ने बताया की आवेदन आने पर मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच की जाएगी 

रिपोर्टर : गोपाल प्रसाद 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.