भीषण गर्मी एवं लू से राहत हेतु जिलेभर में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित

पाकुड़ : उपायुक्त के निर्देश पर सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर उपलब्ध कराया गया शुद्ध पेयजल,भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए आमजनों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सतत एवं सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार एवं मुख्य सचिव, झारखंड से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में उपायुक्त मेघा भारद्वाज द्वारा जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों तथा आम नागरिकों के अधिक आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को राहत मिल सके,

उपायुक्त के निर्देश के अनुपालन में आज सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्रों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, सरकारी कार्यालयों तथा प्रमुख स्थानों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई,जिससे राहगीरों एवं आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि अत्यधिक गर्मी एवं लू के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन करें। जिला प्रशासन जनहित में आवश्यक व्यवस्थाओं को निरंतर सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है.

रिपोर्टर :  अभिषेक तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.