झामुमो युवा मोर्चा , प्रखंड लावालौंग में संगठन विस्तार, राजन पासवान बने लावालौंग प्रखंड अध्यक्ष
झारखण्ड : प्रखण्ड मुख्यालय के वन रक्षी, आवास के नजदीक ( सरहुल अखाड़ा बर पेड़ के नीचे) रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) युवा मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन की मजबूती और प्रखंड स्तर पर कमेटी के विस्तार को लेकर गहन रणनीति बनाई गई।बैठक के दौरान प्रखंड अध्यक्ष के लिए राजन पासवान तथा राहुल कुमार के बीच वोटिंग हुई जिसमें राजन पासवान को अधिक बहुमत प्राप्त हुआ। नई संगठन में सचिव हूलास यादव, उपाध्यक्ष राहुल कुमार साहू , कोषाध्यक्ष, संतोष भोक्ता ,संगठन सचिव अनिल कुमार भोक्ता, सह सचिव सदाब अंसारी एवं विनोद कुमार को बनाया गया। बैठक की अध्यक्षता झामुमो युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने की, जबकि मंच का संचालन जिला उपाध्यक्ष मो महमूद खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए झामुमो जिला सचिव चंद्रदेव साहू,छात्र मोर्चा जिला अध्यक्ष रूपेश यादव , युवा मोर्चा के जिला संगठन सचिव प्रमोद कुमार, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव, लावालौंग युवा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश यादव उपस्थित थे सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेताओं को माला पहनाकर स्वागत किया।बैठक में झामुमो की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा। जिला सचिव चंद्रदेव साहू ने कहा कि युवाओं के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में पार्टी लावालौंग क्षेत्र में एक नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि नवनियुक्त कमेटी से उम्मीद है कि वे क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के विजन को जन-जन तक पहुँचाने का काम करेंगे। इस मौके पर मिथुन कुमार, प्रिंस कुमार, सूरज कुमार, सोनू यादव, मो साहीद अंसारी, आशीष पासवान, डब्लू भोक्ता, देव कुमार ठाकुर, कृष्ण यादव, अंकित यादव, विनोद ठाकुर, विकाश गंझू प्रमोद कुमार, अजय सिंह, योगेश गंझू, विगण गंझू, दामोदर गंझू, मो रिजवान, मो अबरार, नीतेश कुमार एवं सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.