झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, किस्को प्रखंड में धान रोपनी ने पकड़ी रफ्तार
लोहरदगा : लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र में लंबे इंतजार के बाद गुरुवार की रात हुई जोरदार बारिश से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की खेती को लेकर चिंतित थे, लेकिन अच्छी वर्षा के बाद खेतों में पानी भर गया और शुक्रवार सुबह से ही किसान धान रोपनी के कार्य में जुट गए।
प्रखंड के विभिन्न गांवों में खेतों में महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह के साथ धान की रोपाई शुरू कर दी। किसानों का कहना है कि समय पर हुई इस बारिश से धान की खेती को नया जीवन मिला है और अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है। कई किसान पहले बारिश का इंतजार कर रहे थे, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा था।कृषि पर निर्भर इस क्षेत्र के किसानों के लिए यह बारिश किसी राहत से कम नहीं है। खेतों में पानी भरने से रोपनी का कार्य तेज हो गया है और ग्रामीण इलाकों में कृषि गतिविधियां फिर से रफ्तार पकड़ने लगी हैं। किसानों ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह नियमित बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की फसल बेहतर होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी।
रिपोर्टर : नेहाल अहमद
No Previous Comments found.