दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में संकाय एवं छात्र विनिमय (एमओयू) कार्यक्रम का आयोजन

विष्णुगढ़ : बनासो स्थित दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, लारी (रामगढ़) के साथ संकाय एवं छात्र विनिमय (एमओयू) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दोनों संस्थानों के प्राध्यापकों एवं बी.एड. प्रशिक्षुओं के बीच शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान कर शिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना था।
कार्यक्रम के दौरान दोनों महाविद्यालयों के प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं ने आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, स्मार्ट क्लास, विभिन्न प्रयोगशालाओं तथा महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने शिक्षण के नवीन तरीकों और व्यावहारिक अनुभवों को साझा करते हुए अकादमिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
दौलत महतो मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इस प्रकार के विनिमय कार्यक्रम छात्रों में व्यावहारिक ज्ञान, कौशल, नवाचार और शिक्षण के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से प्रशिक्षुओं का सर्वांगीण विकास संभव होता है तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकता है।
वहीं डॉ. एस. राधाकृष्णन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा कि एमओयू के माध्यम से दोनों संस्थानों के प्राध्यापक एवं प्रशिक्षु एक-दूसरे की शिक्षण विधियों, कार्यशैली और कौशल से परिचित होते हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार होता है।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक बाबू चंद प्रसाद, नयन कुमार मिश्रा, आईक्यूएसी समन्वयक एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कुमारी स्वर्णा मिश्र, एचओडी बबली कुमारी, डॉ. ओमकार नाथ शर्मा, अशोक कुमार झा, वीरेन्द्र देव, राघवेंद्र प्रताप, सरोज श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार जायसवाल, विपिन कुमार, जितेंद्र कुमार, अदृश मुखर्जी, डॉ. सतीश चंद यादव, जयपाल राणा, डॉ. अम्बरीश कुमार दुबे, डॉ. विजयकांत चक्रवर्ती सहित दोनों महाविद्यालयों के अनेक शिक्षक एवं बी.एड. के प्रशिक्षु उपस्थित रहे। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : संदीप मिश्रा 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.