दुर्गा पूजा को लेकर लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न
चतरा : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तारकेश्वर पासवान ने की, जबकि संचालन तनवीर आलम ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से आवश्यक सावधानियां बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया श्री राय ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण एवं निगरानी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान शांति भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी ।बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने भी दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।इस अवसर पर, ओरिया की मुखिया संगीता देवी, चौरा के मुखिया गुड्डू पासवान, चैंबर अध्यक्ष छोटेलाल सोनी, वीरेंद्र कुमार, सी आई नरेंद्र कुमार सहायक अवर निरीक्षक शशिरंजन पांडेय, बाबूलाल यादव, रामानंदन प्रसाद, भोलानाथ साव, आर्यन कुमार सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अवध किशोर राय

No Previous Comments found.