भाजपा कार्यकर्ताओं ने ठंड को देखते हुवे जरूरतमंदों को बांटे कंबल

गिरीडीह : तिसरी प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है बता दें कि खिजूरी पंचायत निमाडीह गांव में बढ़ती ठंड को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष कपिल यादव ने शनिवार को असहाय एवं गरीब गुरुबों के बीच कंबल का वितरण किया। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा कंबल की व्यवस्था कराई गई थी। वही खाटपोंक पंचायत के केंदुआ, रिजनी कर्णपुरा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी के अनुज नुनुलाल मरांडी भाजपा नेता राजु यादव, सोनू हेंब्रम, लक्षमण मोदी,खाटपोंक मुखिया जानकी यादव रामचंद्र ठाकुर,कुणाल सिंह, अनासियास हेंब्रम, द्वारा लगभग 600 कंबल वितरण किया गया वही भाजपा नेता सोनू हेंब्रम और राजु यादव ने कहा कि ठंड से राहत दिलाने के लिए तिसरी प्रखंड के कई गांवों में पहले दिन लगभग 1000 कंबल का वितरण किया गया। जिसमें खाटपोंक पंचायत में 600 कंबल और खिजुरी पंचायत के विभिंन गांवो मे जैसे नीमाडीह, पेसराटांड़, माधोपुर, खोटो आदि गांव में लगभग 400 कंबल वितरण किया गया। कहा कि हर साल की भांति इस साल भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा जरूरतमंदों के लिए हजारों कंबल की व्यवस्था की गई है।
रिपोर्टर : आनंद बरनवाल
No Previous Comments found.