जिज्ञासा चतुर्वेदी ने रोशन किया कुशीनगर का नाम- तो माँ हुई लखनऊ में सम्मानित

 जिज्ञासा चतुर्वेदी ने रोशन किया कुशीनगर का नाम- तो माँ हुई लखनऊ में सम्मानित 

भारत युवाओं का देश है और ये सब केवल एक कहावत नहीं बल्कि आंकड़े इसकी गवाही देते है और अगर बात देश की महिला शक्ति की कहें तो कई मोर्चो पर हमारी मातृशक्ति ने साबित भी कर दिया है कि वो किसी से कम नहीं चाहे वो यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे हो या आईसीएसई टॉपर जिया मुंशी यूपी बोर्ड टॉपर महक जायसवाल या फिर ऑपरेशन सिन्दूर में देश के मान बढ़ाने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह हो।  

ऐसी ही एक महिला शक्ति की परिचायक बनी है जिज्ञासा चतुर्वेदी जिसका नामांकन देश के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान आकाश इंस्टीट्यूट में नीट यूजी की तैयारी हेतु हुआ और जब आज यानि मदर्स डे यानि मातृ दिवस पर जब कोचिंग संस्थान को जानकारी हुई कि उनके यहाँ कोचिंग करने आयी ये बालिका कोई सामान्य बालिका नहीं बल्कि वो विलक्षण प्रतिभा की धनी बालिका है जिसने साल 2023 हाईस्कूल में 95.66% हासिल कर कुशीनगर जिले में पांचवां और पिछले महीने घोषित हुए इंटरमीडिएट की परीक्षा में 90.60% पाकर कुशीनगर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है तो आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट ने बालिका जिज्ञासा चतुर्वेदी के साथ आई उसकी माँ जो एक कुशल गृहणी है उनके सामर्थ्य को सलाम करते हुए उन्हें मदर्स डे पाकर सम्मानित किया।  
 

 इस मौके पर बोलते हुए जिज्ञासा चतुर्वेदी की माँ ने कहा कि उनकी बेटी ने कठिन संघर्ष के बाद ये मुकाम हासिल किया है बस उनकी इच्छा है कि वो एक बेहतरीन डॉक्टर बनकर देश और समाज की सेवा करे और अपने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करे।   

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.