जम्मू-कश्मीर में ड्रोन के बाद मिले संदिग्ध गुब्बारे, क्या पाकिस्तान कर रहा घुसपैठ की कोशिश? सेना ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
जम्मू-कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी ड्रोन के बाद संदिग्ध गुब्बारे मिले हैं. सेना ने गुब्बारों को कब्जे में लिया है. इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा है और दूसरी तरफ चांद और तारे का निशान बना है.
पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की तरफ से ऐसी हरकतें की जा रही है. इसे लेकर सेना ने पाकिस्तानी सीमा से सटे इलाकों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है.जम्मू-कश्मीर के सांबा के नंदपुर इलाके में उर्दू नारे वाला संदिग्ध गुब्बारा मिला. गुब्बारे के ऊपर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लिखा हुआ था. इस घटना के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है कि यह गुब्बारा किसने और कहां से छोड़ा? गुब्बारे पर पाकिस्तान जिंदाबाद लिखने का क्या मसकद है. सांबा शहर भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से 17 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है. सांबा जिले के दक्षिण में पाकिस्तान के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगती है.


No Previous Comments found.