श्री अन्न मिलेट्स का प्रयोग कर बीमारी को दूर भगाएं

जौनपुर :  उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से कृषि वैज्ञानिकों ने बी आर सी बरसठी  पर अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी कृषि  सर्वेश कुमार पाल द्वारा किया गया प्रशिक्षण में 50 अध्यापक उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किए नंदकिशोर विषय वस्तु विशेषज्ञ ने बताया कि अनाज तीन प्रकार के होते हैं पॉजिटिव अनाज जो मोटे अनाज अथवा श्री अन्न, रागी ,सावा  ,कोदो नेगेटिव अनाज चावल और गेहूं व न्यूट्रल अनाज मक्का, ज्वार, बाजरा होते हैं हमें पॉजिटिव अनाज को अपने थाली में लाने की जरूरत है इससे कुपोषण, एनीमिया ,हृदय रोग ,मधुमेह जैसी बीमारी से निजात मिलता है एवं श्री अन्न में आने वाले अनाजों में ग्लाईसोमिक इंडेक्स अन्य अनाजों की तुलना में कम होता है जिससे तमाम रोगों से बचा जा सकता है कृषि विज्ञान केंद्र  से चलकर वैज्ञानिक इंजीनियर वरुण  ने कहा कि श्री अन्न सुपर फूड माने जा रहे हैं इसे इटली ,डोसा, दलिया व बिस्कुट के रूप में आसानी से प्रयोग कर स्वयं और अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं सरकार द्वारा श्री अन्य का  प्रचार प्रसार अध्यापकों के माध्यम से एम ओ एम में शामिल करने से बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर होगा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक कृषि रक्षा सुनील कुमार ने किया कार्यक्रम में धर्मराज वर्मा बी  टी एम , सुनील गुप्ता एटीएम , सुभाष पाल बीज गोदाम प्रभारी आदि लोग उपस्थित रहे

रिपोर्टर : अनुपम कुमार मौर्य

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.