जेपी नड्डा की अचानक बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया है। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, जेपी नड्डा को गुरुवार 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल में उनकी आवश्यक जांच की गई, जिसमें कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। जेपी नड्डा को AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती रखा गया है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार डॉक्टर उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.