नुआंव बगीचे में युवक का शव मिलने सें क्षेत्र में सनसनी

कैमूर : कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ नुआंव बगीचा में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही नुआंव थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर जाँच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,सोमवार को पहले सुबह ग्रामीणों ने बगीचे में एक शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। नुआंव थाना अध्यक्ष शांतनु कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मृतक की नाम सरवन कुमार पिता नंद किशोर यादव अकोली पंचायत गांव कारीराम बताया जा रहा है, सुबह जब लोग बगीचे की तरफ निकले, तो उनकी नजर एक अज्ञात शव पर पड़ी। देखते ही देखते वहाँ लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जाँच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

रिपोर्टर : राम प्रवेश

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.