राजद प्रधान कार्यालय भभुआ में जिला कार्यकारिणी का एक दिवसीय बैठक संपन्न,

 कैमूर :  जिले के सदर भभुआ से है जहां सोमवार को राजद प्रधान कार्यालय में कार्यकारी समिति की बैठक किया गया ,जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम ने किया इस बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि भभुआ विधानसभा पूर्व प्रत्याशी बिरेंद्र कुशवाहा  रहे जिसमें उपस्थित तमाम वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने के लिए अपना अपना विचार रखा, साथ हीं पार्टी को धरातल पर उतारने के लिए निर्णय लिया गया कि प्रत्येक महीने 01 तारीख को जिला स्तर तथा 11 तारीख को वार्ड व पंचायत अध्यक्ष की उपस्थिति में नगर पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर बैठक किया जाएगा, तथा उक्त तिथि को शुक्रवार या कोई त्यौहार पड़ता है तो उसके अगले दिन बैठक किया जाएगा इस बैठक को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर प्रखंड का प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए साथ में उपस्थित सिदेश्वर कुशवाहा, सुरेश सिंह, बिरजू पटेल, असलम अंसारी, श्यामलाल बिंद,आशिफ मुन्ना खान, ललन सिंह, संतोष पटेल, पशुपतिनाथ सिंह, बबन लाल श्रीवास्तव, छेदी यादव, नंदकुमार यादव, अशोक यादव कैमूरी, सलमान खान, रामदुलार यादव, धनंजय सिंह, मुकेश पटेल, सत्येंद्र यादव, संजय सिंह, रामब्यास बिंद, निर्मल यादव, संदीप राम,सुबास यादव, बनारसी यादव, गुड्डू सिंह, आकाश पटेल, अवधेश सिंह, मुन्ना सिंह, नेसार अंसारी, मारवाड़ी शाह, रामचंद्र बिंद आदि नेता कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

रिपोर्टर : राम प्रवेश तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.