सीहोर मेन रोड पर खतरनाक लापरवाही: बिना सुरक्षा मजदूरों से बिजली खम्मो पर काम

भेरूंदा :  सीहोर मेन रोड स्थित बीवीएम स्कूल के सामने इन दिनों बिजली का काम चल रहा है, जहां ठेकेदार द्वारा गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। गरीब मजदूरों को मामूली पैसों के लालच में बिना किसी सुरक्षा उपकरण और बिना तकनीकी ज्ञान के बिजली के खंभों पर चढ़ाकर काम कराया जा रहा है। मौके पर देखा गया कि मजदूर बिना हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और दस्तानों के ही ऊंचे खंभों पर चढ़कर काम कर रहे हैं। उन्हें न तो बिजली कार्य का प्रशिक्षण दिया गया है और न ही किसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस तरह का कार्य सीधे तौर पर उनकी जान को जोखिम में डाल रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार पूरी तरह बेखौफ होकर यह काम करवा रहा है। जब भी किसी हादसे की आशंका या सवाल उठता है, तो जिम्मेदारी से बचने के लिए ठेकेदार यह कह देता है कि संबंधित मजदूर को उसने काम पर रखा ही नहीं था।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ऐसे ठेके दिए जाते हैं, तो क्या संबंधित विभाग यह सुनिश्चित नहीं करता कि ठेकेदार के पास प्रशिक्षित और अनुभवी कर्मचारी हैं या नहीं? आखिर किस आधार पर ऐसे लोगों को बिजली जैसे संवेदनशील कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है?
थोड़े से लालच में किसी गरीब परिवार का सहारा छिन सकता है। यदि कोई बड़ा हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी—ठेकेदार, संबंधित विभाग या प्रशासन?
नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल मौके का निरीक्षण कर कार्य को रोका जाए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में बिजली से जुड़े सभी कार्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं, ताकि किसी भी गरीब के घर का दीपक बुझने से बच सके 
इनका कहना है 
आपके द्वारा मुझे जानकारी लगी है में एक दो दिन में आता हू इसके बाद में देखता हू 
साद खान एसटीएम भोपाल

रिपोर्टर : संजय कलमोर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.