सुशील शर्मा की खालापुर पश्चिम मंडल के संपर्क प्रमुख पद पर नियुक्ति

कामोठे : विधायक प्रशांत दादा ठाकुर एवं जिलाध्यक्ष श्री अविनाश कोली के मार्गदर्शन में उत्तर रायगढ़ जिला सोशल मीडिया संयोजक आदरणीय श्री सुशीलजी शर्मा की खालापुर पश्चिम मंडल के संपर्क प्रमुख (प्रभारी) पद पर नियुक्ति की गई।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कामोठे मंडल की ओर से सुशीलजी शर्मा का शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन करते हुए आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर कामोठे मंडल अध्यक्ष एवं पनवेल महानगरपालिका नगरसेवक विकासजी घरत, प्रभाग समिति सभापति रविंद्र जोशी, मंडल महामंत्री हर्षवर्धन पाटील, नगरसेवक प्रदीप भगत, युवा मोर्चा अध्यक्ष तेजस जाधव, महामंत्री विजय चिपलेकर, उपाध्यक्ष उत्तमजी जरग, सचिव सुरेशजी खरात, मानाजी पाटील, महिला मोर्चा अध्यक्षा वनिता ताई पाटील, रश्मी ताई भारद्वाज, मनीषा ताई वनवे, राहुलजी बुधे, आदित्यजी भगत, भाऊ भगत, रवी गोवारी, सविना बंगेरा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
खालापूर रसायनी 

संवाददाता : संदेश खंडागले 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.