नगर पंचायत भानुप्रतापपुर चुनाव परिणाम: निखिल सिंह राठौर अध्यक्ष पद पर विजयी

कांकेर : नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं और निखिल सिंह राठौर ने भगवती गजेंद्र को 1397 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। निखिल सिंह राठौर को 3079 मत मिले, जबकि भगवती गजेंद्र को 1682 मत प्राप्त हुए। नोटा के लिए 41 मत पड़े। कुल मतदान 4811 रहा। वार्डवार परिणाम इस प्रकार हैं:

- वार्ड क्रमांक 01: प्रिया सिंह कांग्रेस (338 मत) ने बसन्ती गांधी भाजपा (183 मत) को हराया।

- वार्ड क्रमांक 02: निशा तिवारी कांग्रेस (227 मत) ने मनीषा भाजपा (59 मत) और मिनाक्षी शर्मा निर्दली (108 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 03: नरेंद्र कुलदीप कांग्रेस (206 मत) ने भीखम अरदे भाजपा (158 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 04: सुमित्रा साहू भाजपा (174 मत) ने पदमिनी साहू कांग्रेस (106 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 05: गुमान सिंह ठाकुर भाजपा (185 मत) ने सीताराम यादव कांग्रेस (79 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 06: राजकुमार यादव भाजपा (111 मत) ने सियसेन गुप्ता कांग्रेस (80 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 07: रूपेंद्र मरकाम कांग्रेस (162 मत) ने चन्दन ठाकुर भाजपा (89 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 08: भगवान सिंह कांग्रेस (194 मत) ने अलोटिन उइके कांग्रेस (147 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 09: तुषार ठाकुर कांग्रेस (193 मत) ने पप्पू गावड़े भाजपा (123 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 10: मनदीप कौर कांग्रेस (161 मत) ने सन्ध्या साहू भाजपा (115 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 11: विजय धमेचा कांगेस (184 मत) ने मानिस सदानंद भाजपा (105 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 12: रजिंदर रंधावा भाजपा (244 मत) ने संजय मेहता कांग्रेस (167 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 13: पंकज राज वाधवानी कांग्रेस (223 मत) ने अजय शर्मा भाजपा (127 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 14: गजानन्द डड़सेना भाजपा (166 मत) ने निखिल शिवहरे कांग्रेस (92 मत) को हराया।
- वार्ड क्रमांक 15: कीर्ति पद्द कांग्रेस (142 मत) ने रेखा दुग्गा भाजपा (90 मत) को हराया।

 

 

रिपोर्टर : दिनेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.