नए पार्षदों का कार्यभार संभालने का इंतजार: क्या वे अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान कर पाएंगे?

कांकेर : भानुप्रतापपुर नगर पंचायत चुनाव के बाद अब नए पार्षदों के कार्यभार संभालने का इंतजार है। चुनाव संपन्न होने और आचार संहिता समाप्त होने के बाद, सभी वार्डों में नए पार्षद चुन लिए गए हैं। लेकिन कई वार्डों में रेती, गिट्टी, और मालवा सड़क पर होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। शपथ ग्रहण के बाद, यह देखा जाएगा कि चुनाव के समय प्रत्याशियों ने जो वादे किए थे जन सुविधा के लिए क्या वो उन वादों को पूरा कर पाएंगे। इसके अलावा, यह भी देखना होगा कि 15 वार्डों में से कौन से वार्ड का पार्षद सबसे ज्यादा सक्रिय होता है और अपने वार्ड वासियों की समस्याओं का समाधान करता है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि पार्षदों को अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं का समाधान करना होता है और उनके लिए काम करना होता है। उम्मीद है, नए पार्षद अपने कार्यभार संभालने के बाद, अपने वार्ड की समस्याओं का समाधान करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्टर : दिनेश नथानी
No Previous Comments found.