राष्ट्रीय राजमार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान, सुरक्षा उपायों को किया गया मजबूत।

कांकेर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आई.के. ऐलिसेला के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्गों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बड़ा अभियान चलाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के नेतृत्व में रोड सेफ्टी सेल की टीम ने ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट दुर्घटना जन्य क्षेत्रों की पहचान की है और वहां आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं। इन उपायों में ब्लिंकर, रंबल स्ट्रिप, रेडियम पट्टी, डिवाइड हाई मास्क, नाइट लाइट, सोलर फ्लेशर और गति अवरोधक शामिल हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाना और मृत्यु दर को रोकना है। रोड सेफ्टी सेल की टीम ने सभी चिन्हित स्थानों पर जाकर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए हैं और समेकित कार्य योजना का निर्माण किया गया है।
रिपोर्टर : दिनेश नथानी
No Previous Comments found.