डिप्टी रेंजर टीकाराम सिन्हा को दी गई भावभीनी विदाई
पखांजूर - वन विभाग के डिप्टी रेंजर टीकाराम सिन्हा को 28 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्ति पर विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। सिन्हा ने वर्ष 1987 में वन मंडल भानुप्रतापपुर में दैनिक वेतनभोगी के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की थी। तत्पश्चात वर्ष 1995 में उन्हें चौकीदार के पद पर नियुक्त किया गया। वर्ष 1998 में वे परिक्षेत्र कापसी में वनरक्षक के पद पर पदस्थ हुए। अपनी मेहनत और कार्यनिष्ठा के बल पर वे पदोन्नत होकर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी के पद तक पहुंचे। उन्होंने 31 अक्टूबर को 28 वर्ष की सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्ति ग्रहण की। विदाई समारोह के दौरान सिन्हा ने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा किए और सभी कर्मचारियों से वन संपदा की रक्षा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उन्हें श्रीफल, साल व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर - दीपेन मंडल
No Previous Comments found.