कन्नौज में छात्रों का हंगामा! क्लासरूम में खुद को किया बंद, स्कूल पहुंचे DM
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने स्कूल की मूलभूत सुविधाओं, खाने की गुणवत्ता और कुछ शिक्षकों के कथित खराब व्यवहार को लेकर प्रदर्शन किया। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ छात्रों ने खुद को एक क्लासरूम के अंदर बंद कर लिया। प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अधिकारियों की टीम के साथ स्कूल पहुंच गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों ने स्कूल में मिल रही सुविधाओं को लेकर अपनी नाराजगी जताई। छात्रों की ओर से खाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायत की गई। इसके अलावा कुछ शिक्षकों के व्यवहार पर भी सवाल उठाए गए। अपनी समस्याओं को स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्र खुद को एक क्लासरूम के अंदर बंद करके बैठ गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो प्रशासन तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री स्कूल पहुंचे।
डीएम ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। काफी बातचीत के बाद छात्र क्लासरूम से बाहर आने के लिए तैयार हुए। इस दौरान छात्रों ने स्कूल में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं, भोजन और कुछ शिक्षकों के व्यवहार से जुड़ी अपनी समस्याएं प्रशासन के सामने रखीं।
मौके पर पहुंचे डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि बच्चों की कुछ समस्याएं थीं, जिन्हें सुना गया है और उनके निस्तारण के लिए कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन की ओर से छात्रों को उनकी शिकायतों पर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
अब छात्रों की ओर से उठाई गई शिकायतों की जांच के बाद तस्वीर और साफ होगी कि स्कूल में भोजन, मूलभूत सुविधाओं और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर वास्तव में क्या स्थिति है।
No Previous Comments found.