नेताजी की पुण्यतिथि पर मरीजों और गरीब मजदूरों को बांटे फल
छिबरामऊ, कन्नौज : लखनऊ से अपने पैतृक गृह जनपद पहुंचे समाजसेवी एवं सपा नेता इंजीनियर अन्वेष कुमार सिंह चौहान ने श्रद्धेय नेताजी की पुण्यतिथि पर सेवा कार्य कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वह छिबरामऊ क्षेत्र के अपने पैतृक गांव कुंवरपुर कंडोली पहुंचे, जहां ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।
इसके बाद वह छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल पहुंचे। यहां भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों को फल वितरित किए तथा मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अस्पताल के बाद उन्होंने क्षेत्र के कई ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर काम करने वाले गरीब मजदूरों को भी फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना।
इस मौके पर इंजीनियर अन्वेष कुमार सिंह चौहान ने कहा कि श्रद्धेय नेताजी के समाजवादी सिद्धांत और मानवीय मूल्य हमेशा समाज को सेवा, सहयोग और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने नेताजी को नमन करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने और जीवनभर जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान अच्छे खां, आमिर खान, प्रवीण यादव, मोहम्मद उमैर, ज्ञानेंद्र सिंह (ज्ञानू), राजवीर सिंह, जितेंद्र पाल और राजन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर : महेश गौड़ पप्पू

No Previous Comments found.