स्नातक-शिक्षक मतदाता सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन की अपील
छिबरामऊ/कन्नौज : नगर के कल्पना पैलेस में आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को लेकर स्नातक-शिक्षक मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को विधायक अर्चना पांडेय और जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समाज राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेश और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए जागरूक मतदाताओं की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने मतदाताओं से चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आह्वान किया।
जिला प्रभारी रूपेश गुप्ता ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं के बीच पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क करने की अपील की।
सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं से एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया गया।
रिपोर्टर : महेश गौड़ पप्पू

No Previous Comments found.