वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित
कन्नौज : प्रेमपुर क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार से अनुदानित कृष्णा सामाजिक विकास संस्थान, मुरादाबाद की ओर से अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल कपिल दुबे ने 25 वृद्ध महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कोतवाल कपिल दुबे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी को जीवन में सही दिशा मिलती है। बुजुर्गों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक और सामाजिक दायित्व है। परिवार के सदस्यों को वरिष्ठजनों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए उन्हें सम्मान और अपनापन देना चाहिए। संस्था की प्रबंधक गीता सैनी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया है। संस्था आगे भी वरिष्ठ नागरिकों के हित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी। सम्मान पाकर वरिष्ठ नागरिकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
रिपोर्टर : महेश गौड़ पप्पू

No Previous Comments found.