मिशन शक्ति अभियान के तहत वृद्ध महिलाओं को बांटी साड़ी और मिठाई छिबरामऊ में पुलिस ने निराश्रित वृद्ध महिलाओं से किया संवाद, जाना उनका हालचाल

कन्नौज : मिशन शक्ति अभियान के तहत कन्नौज पुलिस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए निराश्रित वृद्ध महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने की सराहनीय पहल की। छिबरामऊ स्थित कृष्णा सामाजिक संस्थान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वृद्ध महिलाओं को साड़ी और मिठाई वितरित की गईं। उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ मयंक मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ कपिल दुबे तथा मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक दीपांजलि सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने वृद्ध महिलाओं से संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता, सम्मान और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा। पुलिस की इस पहल से निराश्रित वृद्ध महिलाओं को अपनापन और सम्मान का एहसास हुआ।

रिपोर्टर : महेश गौड़ पप्पू
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.