उप जिलाधिकारियों के तबादले से जिले में हलचल
कानपुर देहात- कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी कपिल सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कई उप जिलाधिकारियों के तबादले से जिले में हलचल तेज हो गई है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार—
राज कुमार पांडेय को मैथा से अकबरपुर तहसील भेजा गया है।
शिखा संखवार का तबादला डेरापुर से रसूलाबाद किया गया है।
वहीं सर्वेश कुमार सिंह को रसूलाबाद से डेरापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्याम नारायण शुक्ला को सिकंदरा (न्यायिक) से मैथा स्थानांतरित किया गया है।
सुरभि शर्मा को अकबरपुर से सिकंदरा (न्यायिक) भेजा गया है
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश जारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

No Previous Comments found.