खाकी की कृपा से अपराधियों के हौसले बुलंद।

कानपुर देहात - प्रदेश के मुख्यमत्री द्वारा भले ही कहा जाता हो कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दें या फिर प्रदेश छोड़ दें,मगर आम जनता को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाने वाली सरकार में आमजन अपने आप को पूर्ण सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही है।दरअसल जनपद के बरौर थाना के सदर कस्बा में थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय सचिव अर्पित कुमार    बुजुर्ग माता पिता घर में अकेले रहते हैं।जिन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय से लिखित शिकायत करते हुए बताया कि बीते रविवार की रात्रि करीब साढ़े बारह बजे कस्वा निवासी गुंडा एक्ट का जिला बदर अपराधी बसंत मिश्र पुत्र रामप्रकाश व सोनू तिवारी पुत कृष्ण कुमार अपने कुछ साथियों के साथ रात्रि 12:30 से लेकर दो बजे रात्रि तक लगातार गालिया देते हुए बुजुर्ग दंपत्ति को बाहर निकलने की बात कहते रहे।बुजुर्ग पीड़ित श्रीकांत पुत्र रामस्वरूप ने रात्रि एक बजे लखनऊ में रहने वाले अपने पुत्र अर्पित को फोन से सूचना दी।तत्काल पत्रकार अर्पित कुमार द्वारा थाना अध्यक्ष को मामले की जानकारी दी गई।बुजुर्ग दंपति का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी रात्रि दो बजे तक पोलिस नहीं पहुंची।दिए गए शिकायती पत्र में बुजुर्ग दंपत्ति में बताया कि बीते बर्ष भी आरोपियों द्वारा उनकी पुत्र बधुओं पर ईंट पत्थर चलाए गए थे।जिसका बाद माननीय न्यायालय में चल रहा है।जिसको लेकर बुजुर्ग दंपत्ति ने उनके साथ घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की आशंका जताई है।वहीं थाना अध्यक्ष वरौर राहुल कुमार ने बताया कि।आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर- संजय तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.