लखनऊ में 1500 कांवड़ियों का प्रदर्शन, बुद्धेश्वर महादेव के शिवलिंग से चांदी हटाने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़
पारा लखनऊ 

 मां पीताम्बरा फैमिली होटल के सामने कांवड़ियों का प्रदर्शन, बड़ी संख्या में लोग जुटे

लखनऊ के पारा कोतवाली क्षेत्र में मां पीताम्बरा फैमिली होटल के सामने बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर लगातार लोगों की भीड़ जुट रही है।

Here are 7 attacks against Kanwariyas that the media won't outrage on

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बैदेही सेना के कांवड़िए बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग के ऊपर लगे चांदी के कवर को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इस मांग को लेकर कांवड़ियों में नाराजगी है। मौके पर करीब 1500 से 2000 लोगों के जुटने की जानकारी सामने आ रही है।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.