यूपी में बन गया बड़ा रिकॉर्ड सब देखते रह गए

यूपी में बन गया बड़ा रिकॉर्ड सब देखते रह गए
ग्लोबल वार्मिंग और इस साल पड़ी ज्यादा गर्मी के चलते हर एक इंसान सोचने को मजबूर हो गया है कि हमारा आने वाला कल क्या होगा। और सभी ये जान भी चुके हैं कि अगर अपना आने वाला सुधारना है तो शुरुआत अभी से करनी होगी यानि गर्मी से बचने के लिए पेड़ लगाना और लगे हुए को बचाना दोनों ही काम करने होंगे। जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले से ही एक पौधा माँ के नाम से अभियान चलाकर देशवासियों से मार्मिक सहयोग मांग चुके है। और इस अभियान की तर्ज पर ही प्रदेश की योगी सरकार की ओर से पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ वृक्षारोपण अभियान 2024 के तहत शनिवार को प्रदेशभर में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है आपको बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से यूपी सरकार को इस साल 38.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में एक दिन में साढ़े छत्तीस करोड़ वृक्ष लगाने का लक्ष्य योगी सरकार ने पूरा करने की ठान ली है जिसकी शुरुआत आज राजधानी लखनऊ से हुई। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना के साथ कुकरैल नदी के किनारे बने सौमित्र वन में वृक्ष लगाकर इसकी शुरुआत की। . उन्होंने कहा की आज के दिन वो सूबे में साढ़े छत्तीस करोड़ पेड़ लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे यही नहीं उन्होंने सरकार में 2017 से आने के बाद अब तक यूपी में 168 करोड़ पेड़ो का वृक्षारोपण किया है जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड बन चुका है।
इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 5 जून को विश्व पर्यावरण की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ माँ के नाम से शुरू किया था। ... जिसका हिस्सा आज वो भी बने है यही नहीं उन्होंने आज के दिन ही यूपी के 75 ज़िलों में साढ़े छत्तीश करोड़ पौधों को लगाने का संकल्प लिया है जो आज शाम तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा की ग्लोबल वार्मिंग दुनिया के लिये और जीव श्रोत के लिए गहरा संकट बनता चला जा रहा है। पर्यावरण को स्वच्छ और बेहतर बनाये रखने के लिए हमे इस अभियान से जुड़ना ज़रूरी है ताकि मानव जाति का इतिहास मजबूती से बना रहे। .
यहाँ तो बात रही हर पर आगे खड़े होकर नेतृत्व करने की पर यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबको जिम्मेदारी दे दीं थी। इसी व्यवस्था के तहत प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महाभियान "एक पेड़ मां के नाम" जन अभियान 2024 के अंतर्गत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री के रूप में इस कार्यक्रम को संपन्न कराया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस अवसर पर पौधारोपण करते हुए कहा पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण का संतुलन बना रहता है, बल्कि इससे हमारे जीवन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस महाभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, स्कूली बच्चे, और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने भी भाग लिया और पौधारोपण किया। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने लोगों को वृक्षों के महत्व के बारे में जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम जन अभियान 2024 का उद्देश्य अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में जागरूकता बढ़ेगी और भविष्य में पर्यावरणीय संकटों से निपटने में मदद मिलेगी।
No Previous Comments found.