माता भद्रकाली जी के पावन दिवस पर कपूरथला में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई

कपूरथला - माता भद्रकाली जी के पावन दिवस पर कपूरथला में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें कपूरथला की पूरी संगत ने श्रद्धा और प्रेम के साथ स्वागत किया। इस यात्रा में हर वर्ष की तरह सभी पार्टियों के लोग शामिल हुए। सरदार सरबजीत सिंह मक्कड़ EX MLA भी लगातार कपूरथला और इस पावन स्थान से जुड़े हुए हैं। आज वह माता जी के दर्शन करने पहुंचे और संगत के बीच आकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उन सभी लोगों और प्रबंधकों का धन्यवाद किया जिन्होंने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और सेवा के बहुत अच्छे प्रबंध किए। मंदिर कमेटियों से मिलकर उन्हें बहुत खुशी प्राप्त हुई। कपूरथला की जनता से जो प्यार, सम्मान और सत्कार मिला, वह हमेशा याद रहेगा। हर साल की तरह इस वर्ष भी सरबजीत सिंह मक्कड़ माथा टेकने आए और संगत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

वाहेगुरु जी सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और सबको खुशियां व आशीर्वाद दें। इस पावन अवसर पर सभी को लाख-लाख बधाइयां देता हूं। पासी साहिब और पूरी प्रबंधक कमेटी, जो हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद करती है, उनका मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। उनका स्नेह और निमंत्रण मेरे लिए बहुत बड़ा प्रेम और सम्मान है। मैं सभी का धन्यवाद करते हुए अपनी हाजिरी भरता हूं।

रिपोर्टर - निशांत कोरा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.