कपूरथला शहर में जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, बीमारियों के फैलने का खतरा, राजनीतिक नेता खामोश

कपूरथला - शहर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से कूड़ा न उठाए जाने के कारण आसपास गंदगी फैल रही है और दुर्गंध से स्थानीय निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द सफाई नहीं हुई तो मच्छरों और अन्य संक्रमणों के कारण बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तुरंत कूड़ा उठाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। वहीं, इस गंभीर समस्या पर राजनीतिक नेताओं की चुप्पी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

रिपोर्टर - निशांत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.