कपूरथला शहर की समस्याओं को लेकर डिप्टी कमिश्नर से मिले राणा गुरजीत सिंह
कपूरथला : के विधायक राणा गुरजीत सिंह ने आज कपूरथला के डिप्टी कमिश्नर से विशेष मुलाकात कर शहर के मौजूदा हालात और लोगों को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान नगर निगम से जुड़े कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। इनमें शहर में स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर तथा सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं शामिल रहीं। इसके अलावा शहरवासियों को रोजाना पेश आ रही अन्य परेशानियों को लेकर भी डिप्टी कमिश्नर के साथ विचार-विमर्श किया गया। राणा गुरजीत सिंह ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कपूरथला शहर में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य नागरिक सुविधाओं को दुरुस्त करना बेहद जरूरी है, ताकि शहरवासियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं मिल सकें। इस मुलाकात के दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई।
रिपोर्टर : निशांत
No Previous Comments found.