शेखूपुर में कांग्रेस परिवार और भी मजबूत हुआ है। मुझे खुशी है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से अकाली दल से जुड़े पूर्व पार्षद
शेखूपुर : में कांग्रेस परिवार और भी मजबूत हुआ है। मुझे खुशी है कि पिछले लगभग 30 वर्षों से अकाली दल से जुड़े पूर्व पार्षद, इस बार नगर निगम चुनाव लड़ने वाले तीन वार्डों के अकाली उम्मीदवारों और करीब 100 अकाली परिवारों ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा है।
इस मौके पर अकाली दल छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में वार्ड नंबर 35 से सुरजीत सिंह राणा, पूर्व पार्षद एवं हलका कपूरथला एस.सी. विंग के अध्यक्ष; वार्ड नंबर 34 से किरणजोत कौर और वार्ड नंबर 32 से परमजीत कौर शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 33 से संदीप कौर, प्रधान कुलदीप सिंह ढिल्लों, भगतपुर से बलवीर कुमार पूर्व सरपंच, दलवीर कौर प्रधान, बहुई से रेशम लाल, परमजीत सिंह, साबी लंकेश, वाल्मीकि सभा के प्रधान सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस परिवार का हिस्सा बने। मैं सभी साथियों का दिल से स्वागत करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आपके मान-सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।
रिपोर्टर : निशांत
No Previous Comments found.